गौरतलब है कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि खुफिया सूत्रों ने सीआरपीएफ की मूवमेंट के दौरान आतंकी हमले की आशंका जताई थी। इस पर सीआरपीएफ ने एयर ट्रांजिट की मांग की थी, जिसे गृह मंत्रालय ने खारिज कर दिया था। अब गृह मंत्रालय की ओर से ऐसी खबरों को आधारहीन करार दिया गया है।
जवानों के बॉर्डी पार्ट्स की तस्वीरें फर्जी, आगे न करें शेयर
इस बीच सीआरपीएफ ने भी अडवाइजरी जारी करते हुए ऐसी कई खबरों को आधारहीन करार दिया है, जिसमें कश्मीरी छात्रों को पीटने की बात कही जा रही थी। यही नहीं पैरा मिलिट्री फोर्स ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जवानों के बॉडी पार्ट्स की कथित तस्वीरों को भी आगे शेयर न करने की अपील करते हुए कहा कि ये फर्जी हैं।