धार्मिक
न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने आज लालघाटी गुफा मंदिर में
महाशिवरात्रि पर्व के लिये व्यवस्थाओं की समीक्षा की। एसपी नार्थ श्री
हेमंत चौहान ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। महिला पुलिस
बल में और वृद्धि की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के
लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट पुख्ता किया जाएगा। बैठक
में गुफा मंदिर के महंत श्री चंद्रमा दास त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री
बाबूलाल गौर, श्री कैलाश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।