Type Here to Get Search Results !

वंदे भारत और मेक इन इंडिया पर राहुल गांधी का तंज, पीयूष गोयल ने किया पलटवार

नई दिल्ली
भारत की सबसे तेज ट्रेन में ट्रायल के दौरान आई खराबी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने निशाना साधा जिसपर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पलटवार किया है। पीयूष गोयल ने कहा कि ऐसा करके राहुल ट्रेन को बनाने में मेहनत करनेवाले भारतीयों को निशाने पर ले रहे हैं और उन्हें ऐसा करने के लिए शर्म आनी चाहिए। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट कर वंदे भारत ट्रेन और मेक इन इंडिया पर निशाना साधा था।

राहुल पर पलटवार करते हुए गोयल ने लिखा, 'शर्म की बात है, आप भारतीय इंजिनियर्स, टेक्निशन और मजदूरों की मेहनत और प्रतिभा को निशाना बना रहे हैं। हमें इस सोच को रीसेट करने की जरूरत है। मेक इन इंडिया सफल है और यह करोड़ों भारतीयों की जिंदगी का हिस्सा है। आपके परिवार को यह समझने में 60 साल लग गए, क्या यह काफी नहीं है?'
इससे पहले राहुल गांधी ने लिखा था, 'मोदी जी, मैं सोचता हूं कि 'मेक इन इंडिया' पर गंभीरता से विचार किए जाने की जरूरत है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि यह फेल हो चुका है। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम कांग्रेस के लोग भी इस बारे में सोच रहे हैं कि ऐसा कैसे किया जा सकता है।'

दौड़ गई देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत में आई थी खराबी
भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ में वाराणसी से दिल्ली लौटते वक्त शनिवार को कुछ परेशानी हुई थी। बताया गया था कि दिक्कत सुबह छह बजे उत्तर प्रदेश में टूंडला जंक्शन से करीब 15 किलोमीटर दूर पर आई थी। रेलवे के मुताबिक, किसी मवेशी के सामने आने की वजह से पहिया फिसल गया था।

  • दौड़ गई देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस
    देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाई। वंदे भारत जिसका नाम ट्रेन18 भी है, वह दिल्ली से वाराणसी के बीच चलेगी। बीच में यह कानपुर और प्रयागराज पर रुकेगी। देखिए वंदे भारत के लॉन्च के मौके की सभी तस्वीरें और जानें इसमें क्या-कुछ है खास
  • दौड़ गई देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस
    पीएम मोदी ने बताया कि बिजली वाली ट्रेन चलाने से काफी फायदे होंगे। इससे प्रदूषण कम होगा और डीजल पर होनेवाला खर्च भी बचेगा। पीएम के मुताबिक, इसकी वजह से काफी नौकरियां भी निकली हैं।
  • दौड़ गई देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस
    वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने से पहले पीएम मोदी ने ट्रेन का दौरा किया, अधिकारियों ने उन्हें ट्रेन की सुविधाओं के बारे में बताया
  • दौड़ गई देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस
    वंदे भारत ट्रेन में प्लेन जैसी खूबियां हैं। एसी, टीवी, ऑटेमैटिक दरवाजे, हाइक्लास पैंट्री और वॉशरूम इस ट्रेन में सबकुछ है।
  • दौड़ गई देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस
    लंबे सफर में आराम के लिए फुटरेस्ट दिए गए हैं। साथ में बोटल या अन्य सामान रखने की भी जगह सीटों के साथ मौजूद है।
  • दौड़ गई देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस
    ट्रेन में बैठकर आपको चार्जिंग के लिए इधर-उधर नहीं भागना होगा, हर सीट के नीचे इसकी सुविधा दी गई है।
  • दौड़ गई देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस
    वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को सुबह के नाश्ते में वेज कटलेट, चाय, फल, चॉकलेट बार जैसी टेस्टी चीजें मिलेंगी।
  • दौड़ गई देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस
    पहले दिन ट्रेन की रवानगी के दौरान यात्रियों को राजधानी/दूरंतो वाला ही खाना मेन्यू कार्ड दिया गया।

Tags