Type Here to Get Search Results !

पेट्रोल से भरा टैंकर गाय को बचाने के चक्कर में पलटा, एक गाय सहित चार जानवर जिंदा जले

इंदौर
 मांगलिया-सांवेर मार्ग पर गुरुवार सुबह पेट्रोल से भरा एक टैंकर पलटने से एक गाय सहित चार जानवर जिंदा जल गए। हादसा गाय को बचाने के चक्कर में हुआ। गाय अचानक सड़क पर आ गई और उसे बचाने के चक्कर में टैंकर अनिंयत्रित होकर सामने से आ रही एक कार से टकराकर पलटी खा गया। टैंकर के पलटते ही उसमें से पेट्रोल का रिसाव शुरू हो गया, जो पास के एक मकान तक पहुंच गया। टैंकर से उठ रही चिंगारी से पेट्रोल ने आग पकड़ लिया और बाड़े में बंधे मवेशी जल गए। हादसे में काई अन्य मवेशी जलकर घायल हो गए हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और खेत में खड़ी फसल को जलने से बचा लिया।

फायर ब्रिगेड के अनुसार घटना गारी पिपल्या गांव के पास सुबह करीब 10.30 बजे की है। मांगलिया से सांवेर रोड की ओर जा रहे पेट्रोल से भरे टैंकर के सामने अचानक एक गाय आ गई, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और टैंकर सामने से आ रही एक कार को टक्कर मारते हुए पलटी खा गया। तेज रफ्तार में होने से टैंकर पलटने के साथ ही उसमें भरा पेट्रोल रिसने लगा और तभी रगड़ लगने से उठी चिंगारी से पूरे टैंकर ने आग पकड़ ली।

बाड़े में बंधे जानवर जल गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टैंकर में आग लगते ही चालक और क्लीनर ने तत्काल टैंकर से छलांग लगा दी। देखते ही देखते पेट्रोल सड़क उतरकर पास बने एक मकान तक पहुंच गई। मकान से सटे बाड़े में गाय-भैंस बंधी हुई थीं। जब तक उन्हें वहां से हटाया जाता आग ने विकराल रूप लेते हुए बाड़े को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते एक-एक कर जानवर चलने लगे। आग की चपेट में आने से बाड़े में बंधे चार पशु (गाय व भैंसे) जलकर मर गईं। वहीं अन्य जानवरी गंभीर रूप से जलकर घायल हो गए।

चार टैंक फोम की मदद से आग पर काबू पाया।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर टीम ने छह टैंकर पानी और चार टैंक फोम की मदद से आग पर काबू पाया। यदि समय रहते फायर टीम आग पर काबू नहीं पाती तो यहां कई एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो जाती है।