Type Here to Get Search Results !

भारत ने आसियान और गल्फ देशों के प्रतिनिधियों को दिए जैश-ए-मोहम्मद और पाक के लिंक के सबूत

नई दिल्ली 
पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान चौतरफा आलोचना झेल रहा है। अमेरिका और इजरायल जैसे देशों के साथ ईरान ने भी पाकिस्तान की कठोर शब्दों में निंदा की। पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने के लिए शनिवार को कई आसियान के राजदूत और खाड़ी देशों के प्रतिनिधियों से विदेश मंत्रालय ने चर्चा की। पाकिस्तान को विश्व में अलग-थलग करने के लिए भारत की तरफ से यह मीटिंग बुलाई गई और जैश-ए-मोहम्मद के लिंक पाकिस्तान से जुड़े हैं, इसके पुख्ता सबूत भारत ने दिखाए।

पाक और आतंकी संगठन जैश के लिंक को बताया 

इस भेंट में पाकिस्तान के साथ JeM के तार जुड़े होने के ही नहीं पाक हुक्मरानों के भी आतंकियों से लिंक होने का सबूत दिया गया। संयुक्त राष्ट्र के घोषित आतंकी हाफिज सईद के साथ पाकिस्तान के मंत्रियों के मंच शेयर करने की घटना का भी उल्लेख किया गया। विदेश सचिव विजय गोखले के साथ बैठक में कई अन्य एशियाई देशों और सेंट्रेल एशिया, अफ्रीका के देशों के राजदूत भी शामिल थे।
पाकिस्तान ने फिर रोया कश्मीर में मानवाधिकार का रोना

पाकिस्तान ने भी विभिन्न देशों के राजदूतों से इस्लामाबाद में चर्चा की। पाकिस्तान ने एक बार फिर आतंकी घटना के बाद भारत पर ही आरोप लगाने की कोशिश की। पाकिस्तान ने विभिन्न देशों के राजदूतों से की बातचीत में दावा किया कि भारत अपनी गलतियों से विश्व का ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है। पाकिस्तान ने फिर एक बार जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाया।

  • पुलवामा शहीदों की अंतिम यात्रा.. आंखों में आंसू, दिल में अंगारे, नमन में झुके सिर
    पुलवामा में देश के 40 सपूतों ने अपनी जान गंवा दी। आतंकियों के नापाक मंसूबे भले ही इस बार कामयाब हो गए हों, देशवासियों का फूटा आक्रोश उनसे हिसाब लेने को तैयार है। जब उन जवानों के पार्थिव शरीर अपनी-अपनी मिट्टी को लौटे तो आंखें भले ही नम थीं, दिल में अंगारे भी धधक रहे थे। नमन में झुके हर सिर ने प्रण किया है कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। अंतिम यात्रा में लहराते तिरंगे भी इसी वादे के साथ जवानों को गर्व से सम्मानित करते नजर आए। तस्वीरों में देखें, कैसे दी गई देश के वीरों को अंतिम विदाई...
  • पुलवामा शहीदों की अंतिम यात्रा.. आंखों में आंसू, दिल में अंगारे, नमन में झुके सिर
    CRPF ASI मोहन लाल का पार्थिव शरीर जब उनके घर पहुंचा तो सभी की आंखें नम थीं। हालांकि, उनकी बेटी ने जब उन्हें गर्व के साथ सलामी दी तो हर दिल पिघल गया।
  • पुलवामा शहीदों की अंतिम यात्रा.. आंखों में आंसू, दिल में अंगारे, नमन में झुके सिर
    हमले में उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी प्रदीप सिंह यादव शहीद हो गए थे। प्रदीप सिंह को कोई बेटा नहीं है, इसलिए रिश्तेदारों ने पूछा कि शहीद की चिता को मुखाग्नि कौन देगा? इस पर प्रदीप की बेटी आगे आई और उसने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। पिता को हमेशा के लिए अपने से दूर जाता देख बेटी बेसुध होकर वहीं पर गिर पड़ी।
  • पुलवामा शहीदों की अंतिम यात्रा.. आंखों में आंसू, दिल में अंगारे, नमन में झुके सिर
    उत्तराखंड के खटीमा के रहने वाले शहीद जवान वीरेंद्र सिंह राणा को उनके ढाई साल के बेटे ने मुखाग्नि दी तो केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टमटा भी भावुक हो गए।
  • पुलवामा शहीदों की अंतिम यात्रा.. आंखों में आंसू, दिल में अंगारे, नमन में झुके सिर
    CRPF के हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार सिन्हा का पार्थिव शरीर जब पटना में उनके गांव पहुंचा तो उन्हें नमन करने जो भीड़ उमड़ी, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जवानों की शहादत पर देश में कितना गम और उबाल है।
  • पुलवामा शहीदों की अंतिम यात्रा.. आंखों में आंसू, दिल में अंगारे, नमन में झुके सिर
    राजस्थान की राजधानी जयपुर में जब CRPF जवान रोहिताश लांबा का पार्थिव शरीर लाया गया तो लोगों का हुजूम नमन को उमड़ पड़ा।
  • पुलवामा शहीदों की अंतिम यात्रा.. आंखों में आंसू, दिल में अंगारे, नमन में झुके सिर
    यूपी के महाराजगंज में जब CRPF के शहीद जवान पंकज कुमार त्रिपाठी की अंतिम यात्रा निकली तो हर तरफ तिरंगे लहराने लगे...
  • पुलवामा शहीदों की अंतिम यात्रा.. आंखों में आंसू, दिल में अंगारे, नमन में झुके सिर
    मध्य प्रदेश के जबलपुर में शहीद जवान अश्विनी कुमार के पार्थिव शरीर के साथ सैकड़ों की भीड़ दौड़ पड़ी। लोग न जाने कितनी दूर से तिरंगे हाथ में थामे अपने नायक के साथ चले आ रहे थे।
  • पुलवामा शहीदों की अंतिम यात्रा.. आंखों में आंसू, दिल में अंगारे, नमन में झुके सिर
    शामली के शहीद जवान प्रदीप कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ। केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, मंत्री सुरेश राणा ने भी शहीद जवान को कंधा दिया।
  • पुलवामा शहीदों की अंतिम यात्रा.. आंखों में आंसू, दिल में अंगारे, नमन में झुके सिर
    वाराणसी में शहीद रमेश यादव को अंतिम विदाई देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। सैकड़ों लोगों ने तिरंगा झंडे के साथ वंदे मातरम, भारत माता की जय, अमर शहीद जवान अमर रहे आदि नारे लगाए।

भारत ने आतंकी आदिल का विडियो और दूसरे ऑडियो विजुअल दिखाया

पाकिस्तान की इस हरकत पर भारत ने करारा पलटवार किया है। भारत ने विडियो का हवाला दिया जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी आदिल ने खुद आतंकी संगठन से जुड़े होने का ऐलान किया था। भारत का कहना है कि सिर्फ यही एक सबूत नहीं है। ऑडियो विजुअल और प्रिंट दस्तावेज भी हैं जिनसे इस आतंकी संगठन के बारे में पुख्ता जानकारी मिलती है। 

पुलवामा शहीदों की अंतिम यात्रा.. आंखों में आंसू, दिल में अंगारे, नमन में झुके सिर

  • पुलवामा शहीदों की अंतिम यात्रा.. आंखों में आंसू, दिल में अंगारे, नमन में झुके सिर
    पुलवामा हमले के बाद देश में गुस्सा
Tags