Type Here to Get Search Results !

मंच पर पहुंचे राहुल गांधी, महिला ने किया किस

नई दिल्ली/अहमदाबाद 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज गुजरात के वलसाड में एक रैली को संबोधित किया। यहां मंच पर पहुंचने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के सामने उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब एक महिला ने उन्हें चूम लिया। इस पूरे वाकये का एक विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

विडियो में दिखाई देता है कि माइक से राहुल गांधी के सम्मान में उनका स्वागत संबोधन किया जा रहा था। इसी दौरान महिलाओं का एक समूह मंच पर पहुंचता है। महिलाओं को स्वागत के लिए आता देख राहुल गांधी सम्मान के साथ खड़े हो जाते हैं तभी सबसे आगे पहुंची महिला उनके गाल को चूम लेती है। कांग्रेस अध्यक्ष भी मुस्कुरा कर रह जाते हैं। महिलाओं के इस समूह ने राहुल का माल्यार्पण भी किया। 

gujarat woman party worker kisses congress president rahul gandhi during rally in valsad
गुजरात के वलसाड में रैली संबोधित करने गए राहुल गांधी को स्टेज पर महिला ने चूमा

चार साल पहले भी हुआ था कुछ ऐसाः 
2014 में भी असम दौरे के दौरान राहुल को इस तरह की असहज स्थिति का सामना करना पड़ा था। तब पार्टी उपाध्यक्ष रहे राहुल गांधी को जोरहाट में एक कार्यक्रम में अचानक दो महिलाओं ने चूम लिया था। 
Tags