Type Here to Get Search Results !

भगवान दर्शन करने के नाम पर चोरी करने वाला साधु बेसुराग

भोपाल
 बंद आंखो से हनुमान दर्शन कराने के नाम पर जेवरात चोरी करने वाले आरोपी की पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। पुलिस उसकी हुलिए के आधार पर तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की पड़ताल की जा रही है। 

गौरतलब है कि पुष्पा देवी पति कैलाश नारायण गुप्ता (60) मूलत: झांसी की निवासी हैं, फिलहाल मानक बिहार आनंद नगर गृहणी हैं। उनकी मिनाल रेसीडेंसी में रहती हैं। विगत वर्ष 18 दिसंबर की शाम को वह बेटी से मिलने के बाद में मानक बिहार स्थित घर जा रही थीं। तभी आनंद नगर में स्थित जमना मेडिकल स्टोर के सामने उन्हें एक व्यक्ति मिला। जो साधु का भेष धारण करे हुए था। उसने महिला को रोककर कुछ जानकारी मांगी। उन्होंने जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद में आरोपी ने फरियादिया को बैठे-बैठे हनुमान दर्शन कराने का झांसा दिया। महिला आरोपी की झांसे में आ गई। 
15 मिनट आंखे बंद करने कहा था: जालसाज ने उन्हें रोड किनारे बिठाकर आंख बंद करने के लिए कहा। इससे पूर्व आरोपी ने सभी जेवरातों को उतारकर बैग में पर्स में रख लेने की बात की। महिला ने जेवरात को पर्स में रखने के बाद में आंखो को बंद कर लिया। आरोपी ने उससे ध्यान लगाने को कहा और 15 मिनट तक आंखो को बंद रखने की बात की। जब महिला ने आंखो को खोला तो बैग में रखे जेवरात गायब थे। जिसमें मंगलसूत्र, सोने की चेन आदी शामिल था। इसके बाद में महिला झांसी चली गई थीं। कल लौटने के बाद में उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।