विडियो में शोएब ने कहा- 14 फरवरी का दिन आप लोग याद रखें। मैं भी आ रहा हूं इस बार लीग में खेलने। आखिर इन बच्चों को भी पता चले कि तेजी क्या होती है? शोएब अख्तर की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि वह पाकिस्तानी क्रिकेट लीग के इस सत्र में जलवा दिखाते नजर आएंगे। 43 वर्षीय इस गेंदबाज के नाम क्रिकेट की सबसे तेज गेंद (161.3kph) फेंकने का वर्ल्ड रेकॉर्ड दर्ज है, जो उन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ की थी।

इंटरनैशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद कॉमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट की भूमिका में नजर आने वाले अख्तर के कमबैक की घोषणा से कई लोग हैरान दिखे। वसीम अकरम ने भी इस बात की सच्चाई जाननी चाही है। शोएब ने 2011 वर्ल्ड कप में क्रिकेट से संन्यास लिया था।
'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर यह गेंदबाज कभी बड़े-बड़े बल्लेबाजों के लिए खौफ था। उनका कमबैक के दौरान क्या वैसा ही खौफ होगा यह तो देखने वाली बात है। अख्तर ने इंटरनैशनल करियर में 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी-20 मैच खेले। इनमें उनके नाम क्रमशः 178, 247 और 19 विकेट हैं।