Type Here to Get Search Results !

ग्वालियर को मिली स्पाइसजेट की 8 नई फ्लाइट, हैदराबाद, कोलकाता, जम्मू से जुड़ा शहर

ग्वालियर
भोपाल के बाद स्पाइस जेट ने मप्र के एक और शहर ग्वालियर को आठ नई उड़ानों की सौगात दी है। ग्वालियर को हैदराबाद, कोलकाता, बेंगलुरु, जम्मू सहित 8 नई उड़ानें 15 अप्रैल से शुरू हो रही है। 
ग्वालियर। स्पाइसजेट ने शहर को आठ नई फ्लाइट की सौगात दी है।
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में उड़ान सेवा का शुभारंभ किया। इसके बाद ग्वालियर देश के अन्य बड़े शहरों से हवाई मार्ग से सीधे जुड़ जाएगा। 
शुक्रवार को ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में शहर को इन नई उड़ानों की सौगात मिलीं। इसके बाद ग्वालियर शहर हैदराबाद, जम्मू, बेंगलुरु, कोलकाता से जुड़े जाएगा। इसके अलावा स्पाइस जेट ने भोपाल-उदयपुर उड़ान की भी शुरुआत भी की। इसे मिलाकर मध्यप्रदेश के लिए 12 नई फ्लाइट की घोषणा की गई।
gwalior
स्पाइसजेट ने जारी की समय सारिणी 
  • इस संबंध में स्पाइसजेट ने समय सारिणी भी जारी कर दी है। लेकिन अभी किराया तय नहीं हो सका है। हैदराबाद से ग्वालियर आकर जम्मू जाने वाला विमान 78 सीटर होगा। उग्वालियर से अभी सिर्फ इंदौर, मुंबई और दिल्ली के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट उपलब्ध है। ग्वालियर से भोपाल के लिए भी जल्द ही फ्लाइट मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री होंगे पहले पैसेंजर
  • केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिह तोमर मुखय अतिथि एवं स्पाइस जेट के चेयरमैन अजय सिह मौजूद। कार्यक्रम में परंपरा के तहत फ्लाइट का पहला बोर्डिंग पास केंद्रीय मंत्री तोमर को दिया गया। तोमर ग्वालियर से जम्मू जाने वाली पहली फ्लाइट के पहले पैसेंजर होंगे। उनके अलावा ग्वालियर के महापौर को भी बोर्डिंग पास दिया।
Tags