Type Here to Get Search Results !

9 मार्च को होने वाला 12 वीं का अंग्रेजी का पर्चा लीक, दो सस्पेंड

हरदा
 माशिमं द्वारा आयोजित हाई स्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षा के घोषित टाइम टेबल के अनुसार 9 मार्च को होने वाला 12वीं का अंग्रेजी का पर्चा लीक हो गया। अब यह नया तैयार कराकर भेजा जाएगा। कलेक्टर एस.विश्वनाथन ने इस मामले अबगांव कलां की दो शिक्षिकों को सस्पेंड किया है।

mp board exam 2019, 12th English paper leak

गुरुवार को कक्षा 9 वीं का अंग्रेजी का पेपर था। अबगांव कलां में विद्यार्थियों को शिक्षकों ने बिना देखे कक्षा 12 वीं का अंग्रेजी का पर्चा बांट दिया। बाद में कॉपी भी उत्कृष्ट विद्यालय में जमा करा दी। शुक्रवार को केंद्राध्यक्ष जब कक्षा 10 वीं का पेपर लेने पहुंची तक वहां कक्षा 12 वीं प्रश्नपत्र की पेटी का ताला खुला मिला। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। रात में विद्यार्थियों के घरों से पर्चे वापस लिए। शनिवार को माशिमं की 3सदस्यीय टीम हरदा जांच करने आई।
कलेक्टर एस.विश्वनाथन ने बताया कि एसडीएम एचएस चौधरी की प्रारंभिक जांच में दोषी पाई गई शिक्षिका आरती जाट व आरती जोशी को सस्पेंड किया गया। उन्होंने बताया कि अब 9 मार्च को कक्षा 12वीं के लिए नया पेपर आएगा। परीक्षा के टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं किया है।
प्रदेश भर में 12वीं के 7.50 लाख परीक्षार्थी हैं। जिनकी अंग्रेजी की परीक्षा पूर्व निर्धारित तारीख 9 मार्च को ही नए प्रश्नपत्र से होगी। नया पेपर तैयार करवा समय से सभी केंद्रों काे पहुंचा दिया जाएगा।
अजय गंगवार, सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल