Type Here to Get Search Results !

इंदौर में स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत

इंदाैर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार दोपहर इंदौर होते हुए धार पहुंचे। इंदौर एयरपोर्ट पर मप्र के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इंदौर महापौर मालिनी गौड़ ने भी प्रधानमंत्री की आगवानी की। 
Health Minister Silavat welcomes Prime Minister Narendra Modi at Indore
दिल्ली से सेना के विशेष विमान से इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री हैलीकॉप्टर से धार के लिए रवाना हुए। धार के पीजी काॅलेज ग्राउंड पर प्रधानमंत्री द्वारा जनसभा को संबोधित किया जा रहा है।जनसभा के बाद वे पुन: इंदौर एयरपोर्ट पर आएंगे और यहां से विमान द्वारा दिल्ली रवाना होंगे। सभा के लिए 2500 से अधिक पुलिस अधिकारियों और जवानों का बल तैनात किया गया है।  

Tags