Type Here to Get Search Results !

शिवपुरी में तीसरी मंजिल से महिला के ऊपर गिरा दो साल का बच्चा

शिवपुरी
 शिवपुरी. यहां के राघवेंद्र नगर इलाके में सोमवार को दो साल का एक मासूम बच्चा तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। बच्चा, नीचे से गुजर रही एक महिला पर गिरा। महिला के उपर गिरने से मासूम की जान बच गई। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई।
mp news two years old boy fall from third floor in shivpuri
जानकारी के मुताबिक, राघवेंद्र नगर में गुप्ता टाइल्स शो रूम के सामने ये हादसा हुआ। 2 साल का कार्तिक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर खेल रहा था। इसी दौरान वो नीचे गिर गया। शुक्र था कि वह महिला के ऊपर गिरा। इस कारण उसे ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई।
पड़ोसी तुरंत कार्तिक को जिला अस्पताल में ले गए। यहां फर्स्ट-एड करने के बाद डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। कार्तिक के पिता राजवीर ने बताया कि बच्चे की हालत में अब सुधार है।