भोपाल। फिल्मी स्टाइल में कंबल का फंदा बनाकर धार जिला जेल की 20 फीट ऊंची दीवार फांद कर दो कैदी फरार हो गए। हालांकि इसका पता चलते ही जेल और पुलिस प्रशासन की टीमें सक्रिय हो गई और घंटेभर की घेराबंदी के बाद दोनों ही फरार कैदियों को फिर से दबोच लिया गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को फरार हुए बंदियों में एक चाकूबाजी और दूसरा रेप के केस में जेल में बंद था। दोनों ने फिल्मी स्टाइल में भागने का प्लान बनाया, जिसकी जेल प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। जेल से बंदियों के फरार होने की सूचना मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस की कई टीमों को भागे हुए बंदियों की तलाश में रवाना किया गया। पुलिस के लिए राहत की बात यह रही कि दोनों बंदियों को एक घंटे की भागदौड़ के बाद पकड़ लिया गया।
चाकूबाजी का आरोपी अनु पिता ठाकुर निवासी धार और रेप के मामले में सजा काट रहा आरोपी नरसिंह पिता कालू सिंह डावर निवासी गंधवानी जिला धार शनिवार सुबह लगभग 10:30 बजे जेल से फरार हो गए। इन्होंने अपनी-अपनी कंबल को आपस में बांधकर लोहे की छड़ के सहारे फंदा बनाकर जेल करीब 20 फीट की दीवार पर लटकाया और फिर उस फंदे के सहारे दीवार फांदने में सफल हो गए।
जेल प्रहरी व पुलिस ने धर दबोचा
जैसे ही इस बात की भनक जेल प्रहरियों को लगी तो उन्होंने तत्काल जेल अधीक्षक को सूचना दी और अपने स्टाफ को फरार बंदियों को ढूंढने में लगा दिया। साथ ही पुलिस में भी सूचना दी गई। धार कोतवाली पुलिस ने भी जेल के आसपास घेराबंदी कर फरार बंदियों कैदियों की तलाश शुरू की। लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद जेल प्रहरी और पुलिसकमिर्यों द्वारा जिला जेल से लगभग 2 किलोमीटर दूर नए आरटीओ कार्यालय के पीछे दोनों बंदियों को धर दबोचा गया।
दो जेल प्रहरी सस्पेंड
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जेल अधीक्षक सतीश उपाध्याय ने बंदियों की फरारी के दौरान ड्यूटी दे रहे दो जेल प्रहरियों सीताराम पटेल और मुकेश सोलंकी को निलंबित कर दिया है। साथ ही फरार बंदियों के संबंध में थाना कोतवाली में प्रकरण भी दर्ज करवाया गया है।