नई दिल्ली।
लोकसभा चुनाव में पहली बार उतरीं न्यूज और ग्लैमर वर्ल्ड की महिलाओं की सियासी जमीन की तलाश कितनी पूरी और कितनी अधूरी रहेगी यह तो नतीजों से पता चल ही जाएगा। फिलहाल तो इनको साबित करना होगा कि परदे की सजावटी गुड़ियां नहीं, बल्कि जमीन और मुद्दों की समझ भी रखती हैं।
नुसरत जहां-
बांग्लादेश की सीमा से सटे बशीरहाट सीट से टॉलीवुड स्टार नुसरत जहां को तृणमूल कांग्रेस ने उतारा है। पार्क स्ट्रीट रेप केस से विवादों में आई नुसरत के जरिए युवाओं और अल्पसंख्यकों को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। मॉडल रह चुकी नुसरत ने 2011 में करियर की शुरुआत जीत फिल्म से की थी। इसके बाद बोलो दुर्गा माई की, हर हर ब्योमकेश, जमाई 420 जैसी फिल्में कीं।
उमिर्ला मातोंडकर-
90 के दशक में बॉलीवुड में छाने वालीं उमिर्ला मातोंडकर भी इस बार अपना सियासी डेब्यू कर रही हैं। उर्मिला कांग्रेस के टिकट पर महाराष्टÑ की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से मैदान में हैं। उर्मिला ने मराठी फिल्म 'जाकोल 1988' से सात साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और रंगीला में अपने एक्सपोजर से स्टार बनी। कश्मीरी बाशिंदे से निकाह और इस्लाम कबूल करने को लेकर विवादों में रहीं।
सुप्रिया श्रीनेत-
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मशहूर टीवी पत्रकार सुप्रिया श्रीनेत को उम्मीदवार बनाया है। सुप्रिया श्रीनेत विभिन्न चैनलों में 10 साल से ज्याद वक्त तक काम कर चुकी हैं। सुप्रिया महाराजगंज के कद्दावर नेता एंव पूर्व सांसद हर्षवर्धन की बेटी हैं। ऐसे में भाषण बढ़िया देती हैं, लेकिन जनता के बीच पकड़ नहीं बना पा रही हैं।
तनुश्री त्रिपाठी-
तनुश्री त्रिपाठी जेल में बंद बाहुबली पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बेटी और अमनमणि त्रिपाठी की बहन हैं। तनुश्री को शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी लोहिया ने महाराजगंज से टिकट दिया है। अपने पिता की सियासी विरासत को संभालने में उनके पिता के पुराने सहयोगी परदे के पीछे से मदद कर रहे हैं।
महुआ मोइत्रा-
पूर्व इन्वेस्टमेंट बैंकर और तृणमूल कांग्रेस विधायक महुआ मोइत्रा लंदन में अच्छी ख़ासी सैलेरी वाली नौकरी छोड़ने के बाद 2009 में भारत लौटीं और भारतीय राजनीति में भाग्य आजमाने का फैसला किया। टीएमसी के टिकट पर 2016 के विधानसभा चुनावों में करीमपुर सीट से जीत भी दर्ज की। इस सीट पर 1972 से लेफ्ट पाटिर्यों का क़ ब्ज़ा रहा था, अब लोकसभा के लिए आजमाईश हो रही है।
मिमी चक्रवर्ती-
बांग्ला सिनेमा और टेलीविजन की प्रसिद्ध एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती पश्चिम बंगाल के जाधवपुर से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। इनका जन्म जलपाइगुड़ी में हुआ था। इन्होंने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी। मिमी को टीवी शो की लोकप्रियता भुनाने के लिए मैदान में उतारा गया है।
कृष्णा पुनिया-
डिस्कस थ्रोअर कृष्णा पुनिया ने 2010 राष्टमंडल खेल में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। इन्हें साल 2011 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। कृष्णा हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। इनकी शादी राजस्थान के चुरू के वीरेंद्र सिंह पुनिया से हुई। वतर्मान में कृष्णा पूनिया सादुलपुर (चूरू) से विधायक हैं। कृष्णा पुनिया जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से भाजपा के राज्यवर्धन सिंह राठौर के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं।