Type Here to Get Search Results !

सीआरपीएफ पर रिलायंस का भरोसा: कर्मिर्यों के बच्चों को सुरक्षा क्षेत्र में दिया जॉब आॅफर

नई दिल्ली। 
सीआरपीएफ, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल कहा जाता है, रिलायंस ने इस पर भरोसा जताते हुए सर्विंग और रिटायर्ड कमिर्यों के बच्चों को जॉब आॅफर की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कंपनी ग्लोबल कॉर्पोरेट सिक्योरिटी (जीसीएस) की ओर से सीआरपीएफ के डीजी राजीव राय भटनागर को भेजे पत्र में कहा गया है कि ये नौकरियां आॅफिसर कॉडर में सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव की रहेंगी।

इससे पहले रिलायंस ने पुलवामा हमले के शहीदों के बच्चों की शिक्षा और नौकरी की जिम्मेदारी वहन करने की बात कही थी। रिलायंस कंपनी के प्रमुख मुकेश अंबानी की सुरक्षा में भी सीआरपीएफ तैनात है। दो दिन पहले सीआरपीएफ मुख्यालय को मिले इस पत्र में जीसीएस के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट कर्नल संदीप सूदन (रिटायर्ड) ने कहा है कि सीआरपीएफ के मौजूदा कर्मी और सेवानिवृत हो चुके कमिर्यों के बच्चों को सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव की जॉब दी जाएगी। अभी तक जीसीएस में अधिकारियों और इसके नीचे के पदों पर करीब दस हजार ऐसे कर्मी तैनात हैं, जो आर्मी और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से आए हैं। अब सीआरपीएफ कमिर्यों के बच्चों को जॉब आॅफर की गई है। 

सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव की योग्यता ग्रेजुएट रखी गई है। शुरू में उन्हें पौने चार लाख की सीटीसी मिलेगी। इसके अलावा अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए भरपूर अवसर दिए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया 29 अप्रैल को शुरु होगी और 17 मई तक जारी रहेगी। सीआरपीएफ के पूर्व आईजी वीपीएस पंवार का कहना है, यह अच्छी बात है कि रिलायंस ने सीआरपीएफ की सुरक्षा में विश्वास जताया है। यह अर्धसैनिक बल, आज दुनिया की बड़ी टेक्टिकल फोर्स बन चुका है।

आतंकी गतिविधियां हो या नक्सल क्षेत्र, सीआरपीएफ ने हर जगह पर अपनी बहादुरी का लोहा मनवाया है। वीवीआईपी प्रोटेक्शन के मामले में भी यह बल काफी आगे निकल चुका है। सीआरपीएफ कमिर्यों के बच्चों को अपनी योग्यता अनुसार रिलायंस कंपनी की भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए।