Type Here to Get Search Results !

जियारत को अजमेर आई गुजरात की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन संदिग्ध हिरासत में

अजमेर
राजस्थान के अजमेर में जियारत के लिए पहुंची गुजरात की एक 27 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। 

पीड़िता ने रामगंज थाना पुलिस को बताया दरगाह जाने के लिए उसने गुरुवार देर शाम एक ऑटो किया था, जिसमें पहले से ही दो व्यक्ति बैठे थे। ऑटो चालक दरगाह के बजाय एक मकान में ले गया, जहां पहले से ही 5-6 लोग मौजूद थे। 

पीड़िता के अनुसार, उसके साथ आठ लोगों ने दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर युवक उसे जेएलएन अस्पताल छोड़कर फरार हो गए।

 इलाज के दौरान होश आने पर युवती ने अस्पतालकर्मियों को घटना की जानकारी दी। मामले की जांच सीओ नॉर्थ डॉ. प्रियंका को सौंपी गई है।