Type Here to Get Search Results !

औरैया में गरजे अमित शाह:सपा-बसपा और कांग्रेस ने जातिवाद फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया

औरैया। 
औरैया जिले में गुरुवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनसभा करने पहुंचे।

शाह यहां विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले कि प्रदेश में गुंडों का आतंक था। भाजपा सरकार ने माताओं और बहनों का सम्मान किया साथ ही उन्हें सुरक्षित वातावरण दिया।

शाह की सभा मंडी समिति स्थित सभास्थल पर हुई। शाह ने पार्टी प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया को भारी मतों से जिताने की अपील की। गठबंधन पर तंज कसते हुए बोले कि मायावती पर मुलायम सिंह ने कई बार हमले किए आज गठबंधन कर रहे हैं। 
सपा बसपा और कांग्रेस ने जातिवाद फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया। अमित शाह ने भाजपा की योजनाएं गिनाईं।