Type Here to Get Search Results !

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सभा में सब्जियों, फल और फूल की माला पहनाई

राजसमंद (राजस्थान)
 पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को राजसमंद में चुनावी सभा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों पर कांग्रेस का ग्रहण लग गया है। कांग्रेस सरकार हमेशा खजाना खाली होने का रोना रोती है। सरकार बदलते ही कांग्रेस ने हमारी सरकार के विकास कार्यों को ठप कर दिया है। जनता और किसानों से किए वादों पर कहीं भी खरी नहीं उतरी है और अब लोकसभा चुनाव के घोषणा पत्र में 72 हजार रुपए सालाना देने की घाेषणा कर देश की जनता को गुमराह किया जा रहा है।

राजस्थान: राजसमंद में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दीयाकुमारी (दाएं में) के समर्थन में सभा की। द्वारकेश सब्जी मंडी के व्यापारियों ने सब्जियों और फल, फूल की माला पहनाई।