Type Here to Get Search Results !

ग्वालियर और रायसेन जिले के किसानों को लगातार 10 घण्टे बिजली

भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने जानकारी दी है कि ग्वालियर और रायसेन जिले के किसानों को सिंचाई के लिये अब लगातार 10 घण्टे बिजली की सप्लाई की जायेगी। अभी इन्हें दो बार में 10 घण्टे बिजली मिल रही है। श्री सिंह ने बताया कि यह निर्णय क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधियों और किसानों की मांग पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों से भी इस तरह की मांग आने पर विद्युत सप्लाई का समय में परिवर्तन करने पर विचार किया जायेगा। नये प्लान के मुताबिक 2 समूह में से समूह ए में सुबह 8 से शाम 6 बजे तक और समूह बी में रात 10 से सुबह 8 बजे तक लगातार विद्युत सप्लाई की जायेगी। प्रत्येक सोमवार को ए और बी समूह में विद्युत सप्लाई का समय रोटेड किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.