कैलिफॉर्निया। एपल का मुनाफा अप्रैल-जून में 13% घटकर 10.04 अरब डॉलर (69,276 करोड़ रुपए) रह गया। पिछले साल जून तिमाही में 11.5 अरब डॉलर का प्रॉफिट हुआ था। फ्लैगशिप प्रोडक्ट आईफोन की बिक्री में 12% गिरावट की वजह से मुनाफा कम हुआ है। इस साल अप्रैल-जून तिमाही में एपल को आईफोन की बिक्री से 25.99 अरब डॉलर (1.79 लाख करोड़ रुपए) का रेवेन्यू मिला। पिछले साल अप्रैल-जून में 29.47 अरब डॉलर था। कंपनी ने मंगलवार को तिमाही नतीजे घोषित किए।
आईफोन की बिक्री में 12% कमी से एपल का मुनाफा 13% घटकर 69276 करोड़ रु रह गया
जुलाई 31, 2019
0
