भोपाल। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा के लिये दक्षता उन्न्यन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिये विशेष रेडियो प्रसारण 'गुणवत्ता शिक्षा की दिशा में दक्षता उन्नयन कार्यक्रम'' सोमवार 29 जुलाई को प्रसारित किया जायेगा।
कार्यक्रम में संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्रीमती आईरीन सिंथिया जे.पी. सत्र 2019-20 में दक्षता उन्नयन कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा करेंगी। कार्यक्रम विविध भारती के प्रसारण केन्द्रों से सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे तक प्रसारित किया जायेगा।