Type Here to Get Search Results !

अनूपपुर के किसान ज्ञान सिंह ने उद्यानिकी फसल से कमाए 4.50 लाख

भोपाल।प्रदेश में उद्यानिकी फसलें किसानों के लिए अतिरिक्त आमदनी  का सशक्त जरिया बन गई हैं। अनूपपुर जिले के किसान ज्ञान सिंह को इस वर्ष आम की खेती से लगभग ढाई लाख और आँवले के पेड़ों से लगभग 2 लाख की अतिरिक्त आमदनी हुई है। इस तरह उन्होंने परम्परागत खेती के अलावा 4 लाख 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आमदनी प्राप्त की है।

ज्ञान सिंह को उद्यानिकी विभाग की फल क्षेत्र विस्तार योजना में आँवला के 800 और आम के 200 पौधे नि:शुल्क मिले थे। इन्होंने पौधों को बड़ी मेहनत से पाला-पोसा। अब ये पौधे पेड़ बन गए हैं और फल दे रहे हैं। ज्ञान सिंह को उद्यानिकी अधिकारियों का निरंतर मार्गदर्शन भी मिला है। उन्हें यंत्रीकरण योजना में पावर वीडर उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए 50 हजार रुपये का अनुदान भी मिला है। ज्ञान सिंह की सफलता से अब क्षेत्र के अन्य किसानों ने भी परम्परागत फसलों के साथ उद्यानिकी फसलों को अपनाना शुरू कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.