भोपाल/नई दिल्ली। दुनिया बूढ़ी हो रही है। यूएन के मुताबिक पहली बार 65 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी पांच साल तक के बच्चों से ज्यादा हो गई है। 2050 में बुजुर्गों की संख्या बच्चों से दो गुनी होगी। तब 210 करोड़ बुजुर्ग होंगे। एक और बात... भारत 2027 में 145 करोड़ आबादी के साथ चीन को पीछे छोड़ देगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं होगा। 12 हजार साल में से 6200 साल भारत की आबादी दुनिया में सबसे ज्यादा रही है। आबादी के बीते कल, आज और आने वाले कल पर नॉलेज रिपोर्ट...
चीन 259 साल से भारत से आगे है, 8 साल बाद भारत दुनिया में नंबर-वन
चीन 259 साल से भारत से आगे है, 8 साल बाद भारत दुनिया में नंबर-वन
- हिस्ट्री डेटाबेस ऑफ द ग्लोबल एनवॉयरमेंट रिपोर्ट के मुताबिक 12 हजार साल में दुनिया में जन्मे लोगों में से 49.7% भारत और चीन में पैदा हुए। ईसा पूर्व 4440 से 1760 ईसवी तक भारत की आबादी चीन से ज्यादा रही। फिर चीन आगे हो गया।
- ईसा पूर्व 10 हजार साल तक सर्वाधिक आबादी मैक्सिको में थी। ईसा पूर्व 5050 में चीनी आबादी मैक्सिको से अधिक हो गई।
- अब तक 10 हजार करोड़ लोग पैदा हुए। इनमें से 6.9% आबादी जिंदा है।
- साल 1800 में पहली बार आबादी 100 करोड़ पहुंची और 1989 में 500 करोड़।
