Type Here to Get Search Results !

वन विहार में लगाए गए कीस्टोन प्रजातियों के 500 पौधे

भोपाल। वन मंत्री श्री उमंग सिंघार ने आज वन विहार में शाकाहारी पशु-पक्षियों के लिये बरगद का पौधा लगाकर लाभकारी पौध-रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपर मुख्य सचिव श्री के.के. सिंह और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री आर.के. मोहंती, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) श्री यू. प्रकाशम सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पौध-रोपण किया। वन विहार में आज मुख्य रूप से कीस्टोन प्रजाति के बरगद, पीपल, गूलर आदि के 500 पौधे रोपे गये। सभी पौधे 2-3 वर्ष पुराने और उच्च गुणवत्ता के थे।

अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री पी.सी. दुबे ने बताया कि प्रदेश में पहली बार कीस्टोन प्रजाति के 5 लाख पौधे तैयार किये गये हैं। प्रदेश में बरगद की 30 और पूरे देश में 110 प्रजाति पाई जाती हैं। इन सभी प्रजातियों को जंगल से लाकर प्रदेश में विकसित कर रोपा जा रहा है। इनमें विलुप्तप्राय प्रजातियाँ भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार जंगल से बरगद के विभिन्न बीजों को इकट्ठा कर पौधे तैयार किये गये हैं। इन्हें वापस जंगल में रोपकर जंगल का विस्तार किया जायेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.