- इस साल सड़क, पुल निर्माण के लिये 2500 करोड़ का प्रावधान
मंत्री श्री पटेल ने बताया कि प्रथम चरण में 21 हजार 521 करोड़ से 72 हजार 100 किलोमीटर लम्बे, 18 हजार 188 मार्गों का निर्माण किया गया। इससे 17 हजार 231 सम्पर्क विहीन बसाहटों को जोड़ा गया है। अप्रैल 2018 से मार्च 2019 तक 751 मार्ग बनाये गये, जिनकी लम्बाई 4 हजार 521 कि.मी. है। इस पर 2 हजार 534 करोड़ व्यय किये गये। इससे 672 बसाहटों को आवागमन की सुविधा मिली है।
वर्ष 2019-20 के लिये 2500 करोड़मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इस वित्त वर्ष में प्रधानमंत्री सड़कों के लिये 2 हजार 500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस राशि से 2600 कि.मी. सड़क मार्ग और 275 पुल-पुलियों का निर्माण करवाया जाएगा।