- जय किसान फसल ऋण माफी योजना निर्दोष समिति कर्मियों के प्रकरण वापस होंगे
- प्रदेश में सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने का आव्हान
डॉ. गोविन्द सिंह ने प्रदेश में सहकारी आंदोलन को मजबूत बनाने के लिये सहकारिता कर्मियों का आव्हान करते हुए कहा कि राज्य सरकार उनके हितों का संरक्षण करेगी। डॉ. सिंह ने कहा कि सहकारी समितियों में प्रत्येक स्तर पर कैडर बनाये जायेंगे। समितियों से हटाये गये कर्मियों को वापस रखने की कार्यवाही की जायेगी।
सहकारिता मंत्री ने सहकारी कर्मियों से जय किसान फसल ऋण माफी योजना से अधिकाधिक पात्र किसानों को लाभान्वित करने का आग्रह करते हुए कहा कि सहकारी कर्मियों पर दर्ज एफआईआर प्रकरणों की जाँच की जायेगी। दोषी कर्मियों पर कार्यवाही होगी और निर्दोष कर्मियों के प्रकरण वापस लिये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाले सहकारी कर्मियों को सहकारी बैंकों में सीधे नियुक्ति दिये जाने पर भी विचार किया जायेगा।
