- प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थी रोपेंगे 4.50 लाख पौधे
आरजीपीव्ही परिसर में आज 5100 छात्र-छात्राओं ने पौध-रोपण किया। पौधे के साथ प्रत्येक विद्यार्थी की नाम-पट्टिका भी लगाई जायेगी। विद्यार्थी ही पौधे की देखभाल करेंगे। इन पौधों का वार्षिक मूल्यांकन होगा और अच्छी देखभाल वाले विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। वन मंत्री ने कहा कि विद्यार्थी यदि चाहें, तो अपने परिजनों की स्मृति में भी यहाँ पौधा लगा सकते हैं। आत्मीय लगाव के कारण वे पौधे की देखभाल अच्छे ढंग से करेंगे।
वन मंत्री ने कहा कि 200 साल बाद हमारी धरती रेगिस्तान में तब्दील न हो, इसके लिये आज से ही प्रयास करना होगा। जंगल रहेगा, तो पर्यावरण ठीक रहेगा। पर्यावरण रहेगा, तो ग्लोबल वार्मिंग का बेहतर ढंग से मुकाबला किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हम ऐसे पौधों पर शोध कर रहे हैं, जो बहुत अधिक वर्षा जल सोखते हैं।
राजीव गाँधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनील कुमार, कुलसचिव श्री सुरेश कुमार कुशवाह, प्रोफेसर्स सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।