- वर्ष 2020 में बिलावली तालाब में होगा विश्व-स्तरीय वाटर स्पोर्टर्स
- खेल मंत्री जीतू पटवारी ने प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया
मंत्री पटवारी ने इन्दौर में निर्माणाधीन तथा प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान महापौर मालिनी गौड़, संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्री एस.एन. थाउसेन तथा अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।
सीईटी ऑन लाईन परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को लौटाया जायेगा परीक्षा शुल्क
उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा है कि पिछले माह आयोजित सीईटी ऑन लाईन परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क लौटाया जायेगा। अगले वर्ष से सीईटी की परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी रूप से सम्पन्न करायी जायेगी। विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेंगे। विद्यार्थियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जायेगा।
पटवारी इन्दौर में खण्डवा रोड स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। पटवारी ने कहा कि प्रदेश में प्रोफेसर्स की कमी को दूर करने पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचार कर गुणवत्ता के नये मापदण्ड स्थापित किये जायेंगे।
