भोपाल। मानसून के दूसरे सबसे सक्रिय सिस्टम ने सोमवार रात को भोपाल में जमकर बारिश कराई। रात 8:30 बजे से 11:30 बजे तक करीब सवा चार इंच (107 मिमी) बारिश से राजधानी तर हो गई। जबकि सुबह से देर रात 1 बजे तक 5.54 इंच (140.9 मिमी) बारिश रिकॉर्ड हुई। मंगलवार सुबह तक ये आंतड़ा 166.5 मिलीमीटर तक पहुंच गया। अभी भी कई रिहायशी इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया।
जबकि बारिश के साथ चली तेज हवा से कई जगह बिजली गुल हो गई और कई पेड़ धराशायी हो गए। यह इस सीजन की सबसे ज्यादा, जबकि दो साल बाद जुलाई की सबसे तेज बारिश है। 2017 और 2018 में जुलाई में इससे ज्यादा बारिश हो चुकी है। सोमवार देर रात तक हुई बारिश के बाद भोपाल का सीजन की बारिश का आधा कोटा पूरा हो गया।

कहां कितनी बारिश: भोपाल में 166.5, खंडवा 163.0, खरगौन 117.4, मंडला 61.0, होशंगाबाद 50.6, उज्जैन 32.0, शाजापुर 50.0, रतलाम 8.4, रायसेन 22.4, दमोह 22.0, इंदौर 18.8, बैतूल 19.0, पचमढ़ी 55.0, सिवनी 14.8, नरसिंहपुर 37.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट: इंदौर, धार, अलीराजपुर, होशंगाबाद, सीहोर, गुना, उज्जैन, छिंदवाड़ा, हरदा, राजगढ़, नीमच, रतलाम, अशोकनगर, आगर, श्योपुरकलां, बालाघाट, अनूपपुर, डिंडोरी, विदिशा, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, बुरहानपुर, शाजापुर, मंदसौर और सिवनी शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में आगामी 24 घंटे में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
177 छात्राओं को सुरक्षित निकाला: खंडवा जिले के नदी-नाले भी लगातार बारिश के कारण उफान पर हैं। जिले के आशापुर में अग्नि नदी में आई बाढ़ ने खासी तबाही मचाई, जिससे गांव के 50 से ज्यादा मकान आधे डूब गये और सड़कों से संपर्क टूट गया। एक कन्या आदिवासी हॉस्टल के डूब में आने से 177 छात्राओं की जान सांसत में आ गई, जिन्हें राहत अमले ने सुरक्षित निकाला। जिले के वन ग्राम सुंदरदेव में एक नाले के किनारे बने पांच झोपड़े बह गए। वहीं ग्राम बड़गांव में एक स्कूली छात्रा साइकिल से नाला पार करते हुए बह गई। प्रशासन ने पूरे जिले को भारी बारिश के चलते हाई अलर्ट पर रखते हुए आज एक दिन स्कूलों की छुट्टी घोषित की है।
ताप्ती नदी खतरे के निशान से उपर: बुरहानपुर जिले में भारी बारिश के चलते ताप्ती नदी खतरे के निशान से 10 मीटर ऊपर बह रही है और नदी का पानी शहर के निचले हिस्सों में घुसने से बाढ के हालात बन गए हैं। जिले में कुछ जगह बाढ़ की स्थिति के कारण नेपानगर का 8 से 10 गांवों से संपर्क टूट गया है।
नैरोगेज रेल यातायात ठप: श्योपुर जिले में पिछले पांच दिन से हो रही भारी बरसात से नैरोगेज रेलखंड के कालिया नदी पुल के कमजोर होने से रेलमार्ग कल पांचवें दिन भी ठप रहा। राजस्थान का कोटा मार्ग भी पार्वती नदी के उफान से चार दिन से बाधित है। श्योपुर जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन किले की दीवार भी कल भारी बारिश के चलते ढह गई। किले में स्थित गुरु महल एवं बाला किले के मुख्य प्रवेशद्वार के बीच की लगभग 90 फीट की दीवार ढह गई।
नदी में बहे युवक का शव बरामद: श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र की सीप नदी में बहे एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार शाम दयाराम आदिवासी (28) की लाश बरामद की गयी। दयाराम भारी बारिश के बीच तीन दिन पहले मछली पकड़ने नदी में गया था, जहां संभवत: वह तेज बहाव में बह गया। वहीं, रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में कल बघेड़ नाले में पानी के बीच 35 वर्षीय एक अज्ञात महिला की लाश भी पुलिस ने बरामद की है। इसकी शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं।
मकान में बिजली गिरने दो सगी बहनें झुलसी : शिवपुरी, 30 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश क्षेत्र के ग्राम मानपुर में एक मकान पर बिजली गिरने से दो सगी बहनें घायल हो गयीं हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम मानपुर में रहने वाले सोबरन दावत की दो बेटियां मुस्कान (12)एवं स्नेहा (08) कल शाम स्कूल से लौट कर आई और अपने घर में बैठकर खाना खाने लगी। तभी अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ बिजली उनके घर पर गिर गयी जिससे मकान की छत गिर पड़ी तथा दोनों बहनें घायल हो गयीं। उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय शिवपुरी लाया गया जहां से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

क्या होती है भारी बारिश और अति भारी बारिश : जब किसी शहर में 64.5 मिलीमीटर से लेकर 115.6 मिलीमीटर तक बारिश होती है, तो इसे भारी बारिश की श्रेणी में रखा