Type Here to Get Search Results !

छिन्दवाड़ा जिले की वेबसाइट पर एक क्लिक पर मिलेगी सभी जानकारी

भोपाल।राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र  द्वारा छिन्दवाड़ा जिले की वेबसाइट नई थीम के साथ विकसित की गई है। एक क्लिक पर जिले से जुड़ी सभी जानकारियाँ उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति इस वेबसाइट पर छिंदवाड़ा  जिले की प्रशासनिक, आर्थिक,  भौगोलिक, सांस्कृतिक,पर्यटन, धार्मिक, सांख्यिकी  से संबंधित जानकारियाँ अविलंब प्राप्त कर सकता है। यह जानकारियाँ https://chhindwara.nic.in  पर देखी जा सकती हैं।

वेबसाइट पर जिले से जुड़ी जानकारियाँ अंग्रेजी एवं हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। यह वेबसाइट सभी प्लेटफार्म जैसे लेपटॉप, डेक्सटॉप, मोबाइल आदि पर एक जैसी दिखेगी। इस पर जिले का मानचित्र, विभागों के अधिकारी, उनके संपर्क नंबर एवं ईमेल एड्रेस, जिले का इतिहास, महत्वपूर्ण वेबसाइट लिंक, हेल्पलाइन नंबर, पर्यटन स्थलों की फोटो गैलरी भी उपलब्ध है।

वेबसाइट में जिले के पर्यटन और धार्मिक स्थलों, कृषि  और उद्यानिकी उत्पादन, स्थानीय व्यंजन , प्रमुख त्यौहारों  की जानकारियों के अलावा जन-सामान्य को प्रदाय की जा रही नागरिक सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी भी आसानी से देखी जा सकती है। दृष्टि-बाधितों के लिए इस वेबसाइट में स्क्रीन रीडर की व्यवस्था की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.