Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री श्री नाथ द्वारा श्रीमती शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने नई दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की मूर्धन्य नेता श्रीमती शीला दीक्षित के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री कमल नाथ ने शोक संदेश में कहा कि नागरिक सुविधाओं की दृष्टि से नई दिल्ली का कायाकल्प करने में श्रीमती शीला दीक्षित के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि नागरिक मुद्दों के प्रति संवेदनशील श्रीमती दीक्षित गांधीवादी दर्शन और सिद्धांतों पर आधारित राजनीति की पक्षधर थीं। वे संगठन क्षमता में पूर्ण दक्ष थीं। उन्होंने लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी की सेवा करते हुए विकास के लिए प्रतिबद्ध राजनीति की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.