- सम्मान समारोह में मंत्री श्री शर्मा
विश्वविद्यालय के कर्मचारी श्रमिक संघ द्वारा आज कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्मान समारोह किया गया। समारोह में मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह विश्व विद्यालय देश का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय बन चुका है। ऐसे में सभी कर्मचारियों की भी जिम्मेदारी अहम हो जाती है कि वे विश्वविद्यालय को सर्वोत्तम शिखर तक ले जाने के लिए प्रयास करें। इसके पहले मंत्री श्री शर्मा विश्व विद्यालय परिसर में चल रहे अखंड रामायण पाठ में भी सम्मिलित हुए।
समारोह में अखिल भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कृष्ण प्रताप सिंह, सूरज प्रकाश दांगी, जहीर अहमद, नदीम खान, देवेंद्र प्रजापति और आरजीपीवी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
समारोह में अखिल भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कृष्ण प्रताप सिंह, सूरज प्रकाश दांगी, जहीर अहमद, नदीम खान, देवेंद्र प्रजापति और आरजीपीवी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।