Type Here to Get Search Results !

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर ओवैसी ने कहा- पीएम मोदी के अभियान के लिए चुनौती हैं सांसद

भोपाल। भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। औवेसी ने कहा- मुझे कतई हैरानी नहीं हुई। न मैं इस वाहियात बयान से स्तब्ध हूं। वह ऐसा इसलिए कहती हैं, क्योंकि उनकी सोच ही ऐसी है। भाजपा सांसद भारत में हो रहे जाति और वर्गभेद में यकीन करती हैं। प्रज्ञा ठाकुर को कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तलब किया। सोमवार को वह नई दिल्ली भाजपा मुख्यालय पहुंचीं।

ओवैसी ने कहा- वह (प्रज्ञा) साफ-साफ यह भी कहती हैं कि जो काम जाति से तय होता है, वह जारी रहना चाहिए। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने खुलेआम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का विरोध किया। इससे कैसे न्यू इंडिया बनेगा? उन्होंने गोडसे की तारीफ की और हेमंत करकरे की आलोचना। यह चाहते हैं कि भारत में कास्ट सिस्टम बना रहे।
हम जिस काम के लिए बने हैं, वह ईमानदारी से करेंगे- प्रज्ञा
रविवार को सीहोर में भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक कार्यकर्ता को फटकार लगाई। उन्होंने कहा- हम नाली और शौचालय साफ करवाने के लिए सांसद नहीं बने हैं। हम जिस काम के लिए बनाए गए हैं, वह काम ईमानदारी से करेंगे। यह हमारा पहले भी कहना था। आज भी कहना है। आगे भी कहेंगे और करेंगे।
कांग्रेस ने भी किया हमला
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रज्ञा ठाकुर इस तरह की बात कह रही हैं, जबकि वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान चलाते हैं। भाजपा नेता जगह-जगह समय समय पर झाड़ू लगाते नजर आते हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को चुनाव में हराया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.