Type Here to Get Search Results !

काष्ठ आधारित उद्योगों के लिये समिति पुनर्गठित

भोपाल।  राज्य शासन ने काष्ठ आधारित उद्योगों की राज्य-स्तरीय समिति का पुनर्गठन किया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

समिति में केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय का एक प्रतिनिधि, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना), संचालक/अपर संचालक उद्योग, प्रबंध संचालक संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम, प्रबंध संचालक वन विकास निगम और मुख्य वन संरक्षक/अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विपणन) सदस्य होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.