- मंत्री श्री पांसे ने विधायकों से चर्चा कर किया बदलाव
मंत्री श्री पांसे ने बताया कि नई सरकार जनता की सरकार है। आमजन की जरूरत के मुताबिक हैण्ड-पम्प स्थापित कराये जायेंगे। उन्होंने बताया कि पहले पूर्ण श्रेणी के गाँव में हैण्ड-पम्प लगाए जाने का प्रावधान नहीं था।
10 हजार नए हैण्ड-पम्प के लिये 125 करोड़मंत्री श्री पांसे ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में 10 हजार नए हैण्ड-पम्प स्थापित किये जायेंगे। इसके लिए 125 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।