Type Here to Get Search Results !

स्टीव जॉब्स ने जादूगर की तरह एपल को डूबने से बचा लिया था: बिल गेट्स

वॉशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने एपल के फाउंडर स्टीव जॉब्स की तारीफ की है। एक इंटरव्यू में गेट्स ने कहा कि जॉब्स ने जादूगर की तरह एपल को बुरे दौरे के निकालकर दुनिया की प्रमुख कंपनी बना दिया। वे कमाल के व्यक्ति थे। टैलेंट चुनने का उनका तरीका शानदार था।  गेट्स ने कहा कि जॉब्स हमेशा प्रेरित रहते थे और अपने कर्मचारियों को भी प्रेरित करते रहते थे। उनके साथ काम करने वाले कभी थकते नहीं थे। डिजायनिंग को लेकर भी जॉब्स लाजवाब थे। उनके जैसे उदाहरण ज्यादा नहीं हो सकते। 80 के दशक में गेट्स और जॉब्स एक दूसरे के आलोचक और कॉम्पिटीटर माने जाते थे। लेकिन, बाद में रिश्ते अच्छे हो गए। कैंसर की वजह से 2011 में जॉब्स का निधन हो गया था। फिलहाल, टिम कुक एपल के सीईओ हैं।