भोपाल। जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा 28 जुलाई को अपने प्रभार के जिले होशंगाबाद के दौरे पर जायेंगे। वे 28 जुलाई को प्रात: 11.30 बजे भोपाल से प्रस्थान करेंगे और मण्डीदीप, औबेदुल्लागंज तथा बुधनी होते हुए दोपहर एक बजे होशंगाबाद पहुँचेंगे। होशंगाबाद में जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा हरदा रोड स्थित राजेश्वरी गार्डन में अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी सम्मेलन में भाग लेंगे। तदुपरांत वे दोपहर 3 बजे होशंगाबाद से प्रस्थान कर शाम 5 बजे भोपाल पहुँचेंगे।
जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा का दौरा कार्यक्रम
जुलाई 27, 2019
0
Tags