Type Here to Get Search Results !

हाजियों की सुविधा के लिये बुरहानपुर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने का आग्रह

  • मंत्री श्री अकील ने केन्द्रीय विदेश मंत्री श्री एस.जयशंकर को लिखा पत्र
भोपाल। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आरिफ अकील ने विदेश मंत्रालय से हाजियों की सुविधा के लिये मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में पासपोर्ट कार्यालय खोलने का आग्रह किया है। अकील ने इस संबंध में विदेश मंत्री श्री एस.जयशंकर को पत्र लिखा है।

मंत्री श्री अकील ने अपने पत्र में कहा है कि मध्यप्रदेश में बुरहानपुर अल्पसंख्यक बहुल्य जिला है, जहाँ से प्रत्येक वर्ष हजारों की संख्या में हज यात्री हज पर जाते हैं। वर्तमान में बुरहानपुर जिले में पासपोर्ट कार्यालय नहीं होने से हज यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और पासपोर्ट के लिये उन्हें बार-बार इन्दौर जाना पड़ता है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.