Type Here to Get Search Results !

राज्य संग्रहालय में 22 अगस्त तक " स्वाधीनता आन्दोलन 1920-1947 " प्रदर्शनी

भोपाल। राज्य संग्रहालय, श्यामला हिल्स, भोपाल में 14 से 22 अगस्त तक 'स्वाधीनता आन्दोलन 1920-1947 ' प्रदर्शनी लगायी जायेगी। संस्कृति मंत्री डॉ.विजयलक्ष्मी साधौ 14 अगस्त को दोपहर 12.00 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगी।

प्रदर्शनी में असहयोग आन्दोलन (1920), सविनय अवज्ञा आन्दोलन (1930) एवं भारत छोड़ो आन्दोलन (1942) से संबंधित महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेख एवं छायाचित्र प्रदर्शित किये जायेंगे। आम जनता के लिये प्रदर्शनी सुबह 10.30 से शाम 05.30 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी में प्रवेश नि:शुल्क है।