Type Here to Get Search Results !

बारिश के कारण खेल रुका, क्रिस गेल 31 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट


मुंबई।
  भारत ने गुयाना में गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज के इविन लुईस और शाई होप नाबाद हैं। बारिश के कारण 13 ओवर के बाद खेल रोक दिया गया है। विंडीज ने एक विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। इससे पहले क्रिस गेल 31 गेंद पर 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें कुलदीप यादव ने बोल्ड कर दिया। गेल देश के लिए सबसे ज्यादा 296 वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बन गए। उन्होंने ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

इससे पहले 5.4 ओवर के बाद बारिश के कारण खेल रोक दिया गया था। तब वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 9 रन बनाए थे। बारिश के कारण मैच को 34 ओवर का कर दिया गया है। बारिश के कारण टॉस में दो घंटे की देरी हुई थी। तब मैच 50 की जगह 43 ओवर का किया गया था। फिर 5.4 ओवर के बाद खेल रुकने पर 40 ओवर और खराब आउटफील्ड के कारण खेल रुकने पर मैच को 34 ओवर का कर दिया गया।
कैम्पबेल, पॉल और थॉमस विंडीज एकादश में नहीं
भारतीय एकादश में लोकेश राहुल, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी और मनीष पांडेय को शामिल नहीं किया। दूसरी ओर वेस्टइंडीज ने जॉन कैम्पबेल, कीमो पॉल और ओशेन थॉमस को अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया।