Type Here to Get Search Results !

भारत-वेस्टइंडीज दूसरा मैच आज, विंडीज से विदेश में 8 साल बाद सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया

मुंबई। भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला जाएगा। भारत ने सीरीज के पहले मैच में विंडीज को 4 विकेट हराया। वह सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम इंडिया की नजर विंडीज के खिलाफ विदेश में 8 साल बाद सीरीज जीतने पर होगी। पिछली बार भारत 2011 में वेस्टइंडीज में 1-0 से सीरीज जीता था। विराट कोहली की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार चार जीत के क्रम को आगे भी बढ़ाना चाहेगी।