Type Here to Get Search Results !

केन्द्रीय मंत्री श्री रिजिजू से मिले मंत्री जीतू पटवारी

भोपाल। खेल मंत्री जीतू पटवारी ने आज नई दिल्ली में केन्‍द्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात की। पटवारी ने वर्ष 2021-22 में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी देने के संबंध में केन्द्रीय मंत्री से चर्चा की।

जीतू पटवारी ने केन्द्रीय मंत्री से मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं के लिए अधोसंरचना विकास परियोजनाओं को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि केंद्र के पास प्रदेश की 78 करोड़ की परियोजनाएँ वित्तीय सहायता के लिये लंबित है।

केंद्रीय खेल मंत्री रिजिजू ने पटवारी को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। संचालक खेल एवं युवा कल्याण डॉ. एस.एल. थाउसेन उपस्थित थे।