भोपाल। मुख्यमंत्री कमल नाथ ने देश के प्रतिभाशाली पत्रकार रवीश कुमार को प्रतिष्ठित रमन मैग्सेसे सम्मान मिलने पर बधाई दी है। कमल नाथ ने ट्वीट संदेश में कहा कि पत्रकारिता के ज़रिए रवीश कुमार ने आम लोगों की आवाज़ को अभिव्यक्ति देने का काम किया है। पत्रकारिता के मान्य सिद्धान्तों का पालन करते हुए वे सृजनात्मक और सुधारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से लोगों को मुद्दों के प्रति शिक्षित और सजग करने का भी महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने श्री रवीश कुमार को दी बधाई
अगस्त 02, 2019
Tags