Type Here to Get Search Results !

इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते, एसबीआई का ऑनलाइन फंड ट्रांसफर फ्री लेकिन एफडी पर कम ब्याज मिलेगा

नई दिल्ली। बैंकिंग और इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़े तीन प्रमुख फैसले गुरुवार से लागू हो गए हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब 12% की बजाय 5% जीएसटी लगेगा। एसबीआई के ग्राहकों को ऑनलाइन फंड ट्रांसफर पर शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन, एसबीआई की एफडी पर अब कम ब्याज मिलेगा।

जीएसटी काउंसिल के फैसले के मुताबिक इलेक्ट्रिक वाहनों पर 12% की बजाय 5% टैक्स 1 अगस्त से लागू हो गया है। इन वाहनों के चार्जर पर 18% की बजाय 5% जीएसटी लगेगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने इंटरनेट, मोबाइल और योनो यूजर्स द्वारा आईएमपीएस के जरिए ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करने पर लगने वाले शुल्क को भी 1 अगस्त से खत्म कर दिया। IMPS के जरिए 2 लाख रुपए तक की राशि तुरंत ट्रांसफर की जा सकती है। इस दौरान 1000 रुपए तक के फंड ट्रांसफर पर तो कोई शुल्क नहीं लगता था, लेकिन इससे ज्यादा रकम ट्रांसफर करने पर 2 रुपए से 10 रुपए तक चार्ज लगते थे। जो अब नहीं लगेंगे। इससे महीने भर पहले यानी जुलाई में बैंक ने 'योनो' एप, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग से होने वाले NEFT और RTGS ट्रांजैक्शन पर चार्जेस खत्म कर दिए थे।




एसबीआई ने एफडी पर ब्याज दर में कटौती की




देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज की दर में कटौती की है। नई दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं। इससे बैंक ग्राहकों को 0.20% से लेकर 0.75% तक ब्याज का नुकसान हुआ।