Type Here to Get Search Results !

भगवान महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए मंत्री श्री शर्मा

भोपाल। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा  आज सुबह  ब्रह्म मुहूर्त में  उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की भस्मारती में शामिल हुए। उन्होंने बाबा महाकाल का अभिषेक किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री शर्मा ने नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन भी  किये।