भोपाल। जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कमला नगर में 80 लाख से निर्मित शासकीय डिस्पेंसरी का लोकार्पण किया। मंत्री द्वय ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों को सस्ती एवं बेहतर इलाज की सुविधा सुलभ कराने के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये प्रदेशभर में 'आपकी सरकार-आपके द्वार' कार्यक्रम निरंतर चलाया जा रहा है।
मंत्रीद्वय श्री शर्मा एवं श्री सिलावट द्वारा डिस्पेंसरी का लोकार्पण
अगस्त 06, 2019
Tags
