- "आपकी सरकार-आपके द्वार'' कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीण
बघेल आज झाबुआ जिले के ग्राम खवासा में 'आपकी सरकार-आपके द्वार'' कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमल नाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने राशन वितरण से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिये आवश्यक कदम उठाये हैं। जिन व्यक्तियों को पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाने में किसी प्रकार की परेशानी है, उन्हें भी राशन प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। पर्यटन मंत्री ने ग्रामीणों को समझाईश दी कि वे अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजें, ताकि उनका भविष्य संवर सके।
शिविर में लगाये गये विभिन्न विभागों के स्टाल्स में ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत किये गये 600 से अधिक आवेदनों की 'आपकी सरकार-आपके द्वार'' पोर्टल पर ऑनलाइन एन्ट्री आज ही कर दी गई। इनमें से ज्यादातर समस्याओं का उसी दिन निराकरण भी कर दिया गया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया, विधायक थांदला वीर सिंह भूरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति डामोर तथा कलेक्टर प्रबल सिपाहा भी मौजूद थे।
