- किसान उत्पादक संगठन वैकल्पिक कारोबार पर भी ध्यान दें : मंत्री डॉ. सिंह
सम्मेलन के मुख्य अतिथि, सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि कृषि और सहकारिता का प्राचीन और गहन संबंध है। उन्होंने कहा कि किसान उत्पादक संगठनों को खाद्य प्र-संस्करण उद्योग और दुग्ध उत्पादन जैसे अतिरिक्त आमदनी के वैकल्पिक कारोबार पर भी ध्यान देना चाहिये।
किसान उत्पादन कंपनियों की ओर से श्री योगेश द्विवेदी ने उत्पादक कंपनियों में मानव संसाधन और कार्यशील पूंजी का प्रबंध, किसान उत्पादक कंपनी के कार्यक्षेत्र मे संग्रहण एवं प्र-संस्करण सुविधाओं का निर्माण, किसान उत्पादक कंपनियों के लिये उर्वरक आवंटन में 5 प्रतिशत कोटा संबंधी समस्याओं का जिक्र किया। मंत्रीद्वय ने किसान उत्पादक संगठनों को समस्याओं के निराकरण के लिये आश्वस्त किया।
