- स्मार्ट सिटी के सीईओ और सीएमओ की दो दिवसीय कार्यशाला
आयुक्त नरहरि ने कहा कि योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिये नवीनतम तकनीकों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में सुनिश्चित करने के लिये सुविचारित कार्य-योजना बनायें। नरहरि ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ घर बैठे मिलना चाहिए।
कार्यशाला में अपर आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने स्मार्ट सिटी मिशन, अपर आयुक्त आशीष सक्सेना ने ई-नगर पालिका, पंकज जैन ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, मीनाक्षी सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना और इंजीनियर इन चीफ श्री पी.के. कटारे ने अमृत योजना के बारे में जानकारी दी।
