Type Here to Get Search Results !

लकवाग्रस्त तेंदुआ शावक की मृत्यु

भोपाल।  बालाघाट जिले के ग्राम मंगेझरी से रेस्क्यू कर वन विहार लाये गये गंभीर रूप से घायल तेंदुआ शावक की आज मृत्यु हो गयी। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 24 अप्रैल 2019 को लाये गये शावक के शरीर का पिछला हिस्सा पूरी तरह लकवाग्रस्त था और उस पर घाव भी थे। इसको क्वेरेंटाइन में रखकर वन्य प्राणी चिकित्सक द्वारा लगातार इलाज किया जा रहा था। रीढ़ की हड्डी में चोट होने के कारण वह चल-फिर नहीं सकता था। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए का दाह-संस्कार कर दिया गया।